:- रवि शंकर अमित/बबलू राय!
बेगूसराय में अपराधियों ने एक युवक की निर्मम तरीके से हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया। युवक का शव बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। वहीं, हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना वीरपुर थाना क्षेत्र के शहूरी बहियार की है।मृतक युवक की पहचान भगवानपुर थाना क्षेत्र के बनाहरा गांव निवासी राजेंद्र साहनी के पुत्र दशरथ साहनी के रूप में की गई है।घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि दशरथ साहनी बचपन से ही अपनी बड़ी बहन के यहां रहता था और कचरा का देखभाल करने का काम करता था। बीते 4 नवंबर को किसी व्यक्ति ने उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से दशरथ वापस घर नहीं लौटा। काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।इसी बीच आज वीरपुर थाना क्षेत्र के शहूरी बहियार में पानी भरे गड्ढे से उसका शव बरामद किया गया। परिजनों के अनुसार, दशरथ के शरीर पर कई जगह जख्म के निशान मिले हैं। ऐसे में परिजनों ने आशंका जताई है कि उसकी बेरहमी से हत्या करने के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को पानी भरे गड्ढे में फेंक दिया गया।परिजनों ने बताया कि दशरथ मजदूरी कर पूरे परिवार का भरण-पोषण करता था। वह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।इधर, घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हत्या के कारणों और इस वारदात में शामिल अपराधियों का पता लगाया जा रहा है।
बाइट – परिजन
बाइट- परिजन



