:- रवि शंकर अमित!
– पटना जिला के बाढ़ थाना अंतर्गत जमुनीचक गांव के पास टू लेन पर चार दिनों से लावारिस खड़ी एक ट्रक को पुलिस ने जब्त कर उसके मलिक को सौंप दी है, बताया जा रहा है कि ट्रक में लगभग 40 टन सिलिकॉन लोड था जिसकी कीमत लगभग 50-55 लाख रुपए बताई जा रही है। चोरों ने ट्रक का सारा माल कहीं खपा दिया और ट्रक को बाढ़ थाना क्षेत्र में लाकर खड़ा कर दिया। पुलिस चोरो की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
ट्रक मालिक अभय प्रताप सिंह यादव ने बताया कि उनकी गाड़ी का 4 नवंबर को सुबह 4:00 बजे से जीपीएस लास्ट सिग्नल मुजफ्फरपुर में एक टोल प्लाजा पर दिखाया था, ट्रक में सिलिकॉन लोड कर अहमदाबाद जा रही थी। रास्ते में उनके ड्राइवर संजीव कुशवाहा को नशीला पदार्थ खिलाकर मधुबनी में चोरों ने फेंक दिया था, चालक 4 नवंबर को बेहोशी की हालत में मधुबनी के सकरी थाना अंतर्गत मिला था। होश आने के बाद चालक ने किसी तरह उन्हें फोन किया, जिसके बाद चालक को रामशीला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। चार दिन बाद ट्रक बाढ़ थाना क्षेत्र में मिली है, रविवार को पुलिस ने उन्हे मामले की जानकारी दी।
ट्रांसपोर्ट कर्मी पप्पू कुमार यादव ने बताया कि यह सिलिकॉन छड़ बनाने वाली फैक्ट्री में लेकर जाया जा रहा था, यह भूटान में लोड हुआ था और अहमदाबाद जा रहा था। ट्रक में लगभग 40 टन सिलिकॉन लोड था जिसकी कीमत लगभग 50 से 55 लाख रुपए थी। 5 नवंबर को उन्होंने सकरी थाना में ट्रक चोरी होने का लिखित आवेदन भी दिया था।
बाइट :- ट्रक मालिक व साथी



