:- रवि शंकर अमित!
पटना जिला के बाढ थाना क्षेत्र अंतर्गत हासनचक गांव में फोरलेन के पास स्थित बाबा का ढाबा के संचालक के भाई को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल प्रमोद कुमार (32) को अपराधियों ने एक गोली मारी जो उसके सीने के पास लगी है। आनन-फानन में घायल ब्यक्ति को ईलाज हेतू अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ लाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर कर दिया गया।
घायल के भाई मिथलेश कुमार ने बताया कि वह किराए पर लेकर ढाबा चलाता है और उससे उसके गांव का ही युवक रंगदारी की मांग की और नही देने पर होटल के पास बिजली का टोका फसाने गए उसके भाई को गोली मार दी। घायल प्रमोद कुमार मोकीमपुर गांव के रहने वाले बताए जाते हैं। गोली मारने वाला युवक अमन कुमार पिता अनिल यादव वह भी मोकीमपुर के ही रहने वाले हैं। बताया जाता है कि नवीन कुमार पूर्व में भी गांव के एक ब्यक्ति को गोली मारी थी। घटना की सूचना पर एसडीपीओ-1 रामकृष्ण मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।
मामले को लेकर बाढ़ थाना अध्यक्ष पुर्णेन्दु कुमार ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर विवाद हुआ है और एक ब्यक्ति को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
बाइट :- परिजन



