प्रशांत कुमार की रिपोर्ट –
बेगूसराय में बिहार महिला समाज के ने जिले के बछवारा प्रखंड के चमथा में 10 वर्षीय बच्ची की सामूहिक दुष्कर्म व निर्मम हत्या के मामले में आक्रोश मार्च निकाला गया। बिहार महिला समाज के जिला सचिव ललिता कुमारी के नेतृत्व में शहर के पटेल चौक से विभिन्न चौक चौराहे होते हुए समाहरणालय पहुचा।प्रदर्शनकारी महिलाएं दोषियों को फांसी देने की मांग कर रही थी । इस दौरान मीठी हम शर्मिंदा हैं.. तेरे कातिल जिंदा है , मीठी को न्याय दो, हत्यारों को फांसी दो आदि गगनभेदी नारे लगाया जा रहा था। प्रतिरोध मार्च में बिहार महिला समाज के प्रदेश महासचिव किरण पूर्व विधान पार्षद उषा साहनी, शगुफ्ता ताजवर,एआईवाईएफ नेता शंभु देवा भी शामिल थे। समाहरणालय पर ललिता कुमारी की अध्यक्षता में प्रतिरोध सभा आयोजित की गई। सभा को संबोधित करते हुए महासचिव राजश्री किरण ने कहा कि यह घटना सभ्य समाज को कलंकित करने वाला है। 10 वर्ष की मासूम बच्ची का सामूहिक दुष्कर्म कर अपने ही घर के बेसमेंट में दफना दिया गया। आज इस घटना से पूरा देश मर्माहत है। उन्होंने कहा कि बिहार महिला समाज की जांच टीम जब घटनास्थल पर गई तो लोगों ने बताया कि पहले भी कई बच्चियां गायब हो चुकी है। ये लोग बच्चियों का तस्करी करते थे। इस मामले में पुलिस ने राकेश सिंह व गुड्डू सिंह समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने कहा कि महिला समाज की ओर से हम मांग करते हैं की सभी अपराधियों को जल्द फांसी की सजा दी जाय ताकि ऐसे आपराधिक मनोवृति वाले लोगों को सबक मिल सके। पूर्व विधान पार्षद उषा साहनी ने कहा कि इस घटना से हम सब स्तब्ध हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा और कितनी बच्चियों के साथ दरिंदगी होगी। प्रदर्शन में बिहार महिला समाज की मटिहानी अंचल सचिव शोभा पासवान, प्रमिला सहनी,उमा देवी, महरगिया देवी, कंचन देवी, संजीता देवी, कौशल्या देवी, विमला देवी, सनानी खातुन, गुलशन खातुन, पूजा कुमारी आदि महिलाएं शामिल थी।
बाइट:-उषा सैनी पूर्व विधान पार्षद




