जहानाबाद – जिला सृजन दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जहानाबाद जिला सृजन दिवस के अवसर माननीय सदस्य बिहार विधानसभा, जहानाबाद क्षेत्र, कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव, सदस्य बिहार विधानसभा, घोषी रामबली सिंह यादव, सदस्य बिहार विधानसभा, मखदुमपुर सतीश कुमार, जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय, उप विकास आयुक्त परितोष कुमार, अपर समाहर्ता सुधा गुप्ता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारीगणों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन अब्दुलबारी नगर भवन में किया गया।
सदस्यगणों द्वारा सर्वप्रथम जिलावासियों को सहर्ष जिला सृजन दिवस की शुभकामनाएं दी गई। बताया गया कि जहानाबाद जिला 37 वर्ष पूर्ण कर चुका है, जिले की स्थापना 01 अगस्त, 1986 में गया जिला से पृथक् होकर हुई थी। जिसके उपरांत इस जिले ने कई उतार-चढ़ाव देखें और प्रगति के पथ पर अग्रसर रहा। आज जिले में शिक्षा, रोजगार सहित अन्य सभी क्षेत्रों मेें विकास देखा जा सकता है। सभी गांव तक पथ का निर्माण हुआ, जिले के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर खेल रहे हैं और पदक प्राप्त कर जिले का नाम रौशन कर रहे हैं।महिलाओं को जीविका की सहायता से अपने जीवन स्तर को सुधारने का अवसर प्राप्त हुआ है।
जिला सृजन दिवस के अवसर पर उनके द्वारा शुभकामनाएं दि गई तथा आगे भी इसी प्रकार आगे बढ़ने की कामना की गई। इस अवसर पर लगे स्टॉल का अवलोकन विधायकगणों, जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा करते हुए स्वच्छ जहानाबाद, समृद्ध जहानाबाद की कामना की गई। इस अवसर पर जहानाबाद जिले के मानचित्र अंकित ग्रैंड केक का कटिंग किया गया।
इस अवसर पर जिले में पात्र लाभुकों के बीच भूमि संबंधित पर्चा वितरण किया गया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वोच्च प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले आंगनबाड़ी सेविका/ सहायिका की टीम एवं विद्यालय में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। जिला सृजन दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न विद्यालयों, स्थानीय कलाकारों एवं भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद, पटना के कलाकारों द्वारा विभिन्न मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध पर नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति भी की गई तथा जहानाबाद जिले के ऐतिहासिक, भौगोलिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि के व्याख्यान हेतु वृत्तचित्र का प्रसारण भी किया गया।

Join us on:

Leave a Comment