रिपोर्ट – प्रशांत कुमार /नेहा कुमारी
बेगूसराय बखरी थाना क्षेत्र में भारत फाइनेंस लिमिटेड कम्पनी कर्मी के साथ लूटकांड का 14 दिनों के अंदर बखरी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बखरी एसडीपीओ चंदन कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया घटना के संबंध में बताया कि बखरी पुलिस ने इस मामले में 3 अपराधियों को लूट में उपयोग 2 देशी कट्टा,2 जिन्दा कारतूस,2 मोटरसाईकिल एवं लूटा गया 50 हजार रूपया के साथ पुलिस टीम ने तीन लूटेरा को गिरफ्तार करने में सफल रहा।जानकारी देते हुए एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि बखरी थानान्तर्गत मक्खाचक के मक्खा बाबा स्थान समीप 17 जुलाई को करीब साढ़े ग्यारह बजे दिन में भारत फाइनेंस लिमिटेड कर्मी व बेगूसराय के बलिया लखमिनिया कुर्मी टोला वार्ड नं0 27 निवासी मनोज साह के पुत्र बिटु कुमार द्वारा पैसा कलेक्सन करने मक्खाचक सेंटर नं0 321 पर मिटिंग कर रहे थे.इसी क्रम में तीन अज्ञात अपराधकर्मियों ने फायरिंग करते हुए हथियार के बल पर कलेक्सन का 1 लाख 35 हजार रूपया लूट कर मोटरसाईकिल पर सवार होकर भाग गया.पुलिस कप्तान बेगूसराय के द्वारा घटित घटना को गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बखरी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया.जिसमें प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक सह थानाध्यक्ष बखरी सुश्री चांदनी सुमन,इंस्पेक्टर हिमांशु कुमार सिंह,सशस्त्र बल बखरी थाना एवं जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया.गठित टीम के द्वारा लगातार सूचना व आसूचना संकलन एवं तकनीकी अनुसंधान करते हुए लूट की घटना को अंजाम देने वाले संलिप्त अपराधकर्मी व मास्टरमाइंड मक्खाचक वार्ड नं0 06 के रामविलास मुखिया के पुत्र संजय मुखिया को 02 देशी कट्टा,02 जिन्दा कारतूस एवं लूटा का 50 हजार रूपया के साथ गिरफ्तार किया गया.पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से पुछताछ के क्रम में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया तथा अपने सह अपराधकर्मियों के बारे में बताया गया.जिसके निशानदेही पर मक्खाचक वार्ड न 20 के श्रीराम राय उर्फ नेताजी के पुत्र मनीष कुमार तथा इसमाईल नगर वार्ड नं० 21 के मो० सतार अली के पुत्र मो० जिआउल अंसारी के साथ लूट करने में प्रयोग किया गया सप्लेंडर मोटरसाईकिल एवं बुलेट मोटरसाईकिल तथा वस्त्र एवं जूता के साथ गिरफ्तार किया गया.उन्होंने बताया कि घटना में शामिल अपराधी दो कट्टा व एक पिस्टल के सहारे घटना को अंजाम दिया था.इस घटना में संलिप्त एक अपराधी पिस्टल लेकर फरार है.वही कुछ अन्य अपराधियों की इस घटना में शामिल होने की बात सामने आई है.संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं शेष पैसे की बरामदगी हेतु पुलिस टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही हैं.उन्होंने बताया कि अपराधियों से पूछे जाने पर बताया कि लूट के पैसे से घटना का मास्टरमाइंड संजय मुखिया ने एक गाय खरीद लिया था.घटना के तुरंत बाद सभी अपराधी कई जगहों पर घूमने चला गया था. अपराधी ने कुल एक लाख अठाईस हजार रुपए लूटने की बात कही है.उसने कहा कि घटना से एक दिन पहले शराब पीकर फाइनेंस कंपनी के कर्मी का रेकी किया गया.तत्पश्चात अगले दिन दिन घटना को अंजाम दिया है. एसडीपीओ चंदन कुमार ने बताया कि तीनों अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया
बाइट:-चंदन कुमार डीएसपी बखरी




