रिपोर्ट – ऋषिकेश कुमार!
नालंदा –बिहारशरीफ के पटेलनगर स्थित सामुदायिक भवन में शनिवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। जिसमें कई पंचायत के मुखियागण ने शिरकत की। बैठक के दौरान भुई पंचायत के मुखिया सुनील कुमार ने कहा कि आगामी 30 जुलाई को दीपनगर इलाके में मुखिया संघ का चुनाव होगा। जिसमें पूरे नालंदा जिले के मुखिया गण शामिल होंगे। उसी दिन मुखिया से जुड़े कई तरह की समस्याओं पर चर्चा होगी। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि मुखिया संघ का अध्यक्ष ही जिलाध्यक्ष का चुनाव कराएंगे। मुखिया संघ के चुनाव में सिर्फ वोट देने का अधिकार सिर्फ मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष को ही होगा। आपको बता दें कि पूरे बिहार में मुखिया की हत्या लगातार हो रही है। कई मुखिया तो असामाजिक तत्वों के भय से भागे फिर रहे हैं। बावजूद नालंदा जिले में मुखिया के प्रति प्रशासन का बिल्कुल उदासीन रवैया है। अगर किसी भी मुखिया की हत्या हो जाती है सरकार से लेकर प्रशासन तक कोई देखने वाला नहीं है इसलिए नालंदा जिला मुखिया संघ ने यह निर्णय लिया है कि हम लोग अपने तरीके से अपने संघ को मजबूत करने का काम करेंगे।
बाइट।सुनील कुमार मुखिया
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




