जहानाबाद राजद ने अम्बेडकर परिचर्चा का किया आयोजन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

सुल्तानी गांव में पंचायत स्तरीय अंबेडकर परिचर्चा का हुआ आयोजन
बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाए- सुदय
कहा- संविधान पर आए खतरों से बचने के लिए बाबा साहब के विचारों पर अमल जरूरी
जहानाबाद। राष्ट्रीय जनता दल ने सदर प्रखंड के सुल्तानी गांव में रविवार को डॉ भीमराव अंबेडकर पर पंचायत स्तरीय परिचर्चा का आयेजन किया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक कुमार कृष्ण मोहन उर्फ सुदय यादव सहित कई लोगों ने सर्वप्रथम बाबा साहेब के चित्र पर मार्ल्याण किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए विधायक सुदय यादव ने कहा कि बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, ताकि दलितों, शोषितों को मुख्यधारा में जुड़ने का मौका मिलें। उन्होंने कहा कि आज देश नाजुक दौर से गुजर रहा है, जिसमें हमें हालातों को ठीक करने के लिए अंबेडकर के विचार धारा को आत्मसात करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के संविधान द्वारा देश में बने सवैधानिक संस्थानों यथा संसद, उच्चतम न्यायालय एवं चुनाव आयोग जैसी संस्थाओं को मोदी सरकार सीबीआई, इनकम टैक्स एवं ईडी के माध्यम से कुचलना चाहती है। संसद में विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है एवं विपक्षी नेताओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। सुप्रीम न्यायालय एवं चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र संस्थाओं पर अंकुश लगाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। देश अघोषित अपातकाल की ओर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी 2024 के चुनाव में देश की जनता भाजपा के मनसुबे को कभी कामयाब नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि केन्द्र में बैठे सताधारी दल बाबा साहेब के सपनों को साकार नहीं होने देना चाहते हैं। जिसके लिए सभी को संगठित होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहना होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश के इतिहास और ऐतिहासिक विरासत को बदलकर अपने अनुसार इतिहास गढ़ने का प्रयास हो रहा है। अब समय आ गया है ना सिर्फ अंबेडकर के नाम लिया जाए, बल्कि उनके द्वारा जो पद चिन्ह निर्धारित किया गया है, उस पर चलकर समाज में समरसता एवं समानता का वातावरण तैयार करें। इसके लिए आवश्यक है कि देश में सकारात्मक रूप मे ना सिर्फ लागू हो बल्कि संविधान का लोग अक्षरसः अनुपालन भी करें। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अबंडेकर जी के विचारों से बहुजनों, गरीबों, शोषितों को अवगत कराने की बात कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष सह पूर्व पंचायत समिति सदस्य शेखर बिंद ने की। इस मौके पर राजद के प्रधान महासचिव राज्य जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, परमहंस राय, भीम यादव, सुरेश यादव, दिलीप यादव, बिट्टू दास, गंगा यादव, राजा यादव, भोली यादव, सूबे लाल सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Join us on:

Leave a Comment