एक ही दिन में 4 बीघे में धान की बुआई कर किसान ने किया मिसाल कायम!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

किंजर पंचायत क्षेत्र के नगला ग्राम स्थित प्रगतिशील किसान सह किंजर ग्राम कचहरी के प्रतिनिधि रामदेव कुमार ने अपने गांव में सबसे पहले चार बीघा में धान रोपकर एक मिसाल कायम किया है सरपंच प्रतिनिधि ने रोहिणी नक्षत्र के प्रारंभ में ही धान का बिचड़ा डाल दिया था बिजली पंप के माध्यम से धान का बिचड़ा में समय-समय पर पानी देते रहा बिचड़ा तैयार होते ही किसान ने एक ही दिन पहिरोपन एवं एक ही दिन में बनुखार यानी पूरा का पूरा धान का रोपनी समाप्त कर दिया किसान रामदेव कुमार का कहना है कि मैं प्रतिवर्ष रोहिणी नक्षत्र में ही बिचड़ा डाल देता हूं और आद्रा नक्षत्र में धान रोपने का काम समाप्त कर देता हूं रामदेव किंजर पंचायत में पहला किसान है जो इतना पहले धान रोपनी का कार्य समाप्त कर दिया है रामदेव का कहना है कि अब केवल समय-समय पर विद्युत मोटर पंप के माध्यम से इस धान को सिंचाई करते रहना है रामदेव के इस कार्य की प्रशंसा पूरे पंचायत के लोग कर रहे हैं

Join us on:

Leave a Comment