18 हजार 783 लीटर शराब के साथ कंटेनर को कुदरा थाने की पुलिस ने किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

SHARE:

कैूमर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

18 हजार 783 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ कैमूर जिले के कुदरा थाने की पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया। घटना के बाद पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया। साथ ही दो मोबाइल व एक फास्ट टैग कार्ड के अलावे अन्य कागजात जो शराब के जगह फर्जी तरीके से प्लाईवुड का बिल बना हुआ बरामद किया गया। इस दौरान कुदरा पुलिस ने राजस्थान के बाडमेर के सियाजी थाना अंतर्गत जायडू गांव निवासी हिम्धा राम के बेटे केशर राम को भी गिरफ्तार कर लिया। कुदरा पुलिस ने यह कार्रवाई मद्य निषेद्य विभाग के द्वारा दिये गये सूचना के आधार पर की है। कुदरा थाने पुलिस ने मोहनिया से सासाराम के तरफ कंटेनर के जाने के दौरान उसमें रखा गया भारी मात्रा में शराब बरामद किया। घटना के बाद पुलिस ने कंटेनर व शराब और अन्य सामानों को जब्त करते हुए गिरफ्तार धंधेबाज को थाना ले जाया गया। जहां शराब मामले में पुलिस ने कागजी कार्रवाई किया और कागजी कार्रवाई के बाद तस्कर को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment