रिपोर्ट अनमोल कुमार
राँची : राजधानी राँची के अलग-अलग हिस्से में कांट्रेक्टर समेत चार लोगों के ठिकाने पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छापेमारी कर रही है।जानकारी के मुताबिक बुधवार की सुबह ईडी की टीम मोरहाबादी, अशोकनगर, बूटी मोड़ और खेलगांव में पहुंचकर छापेमारी कर रही है। सरकारी दस्तावेज में जालसाजी करके जमीन खरीदने के मामले में ईडी की टीम यह छापेमारी कर रही है।
ईडी की टीम पहुंचने से पहले ही निकल गए घर के सभी सदस्य
बताया जा रहा है कि नोएडा में बिपिन को ट्रैक किया गया था लेकिन उनका परिवार आज सुबह सभी सामान के साथ निकल गए और ईडी के आने से पहले सुबह 6:30 बजे तक फ्लैट खाली था। उन्होंने प्रभात पांडेय (फ्लैट मालिक) को बुलाया है और फ्लैट 402 को सील कर दिया गया है। इधर, बिपिन को आज सुबह 10:30 बजे तक दिल्ली ईडी कार्यालय में आत्मसमर्पण करने और उनके परिवार को राँची ईडी कार्यालय में रिपोर्ट करने के लिए भी कहा है। यह मामला जमीन के गलत नामांतरण से जुड़ा है और बिपिन इस सिलसिले का बिचौलिया था।
जानकारी के मुताबिक मोरहाबादी में ठेकेदार विपिन सिंह के यहां ईडी ने दबिश दी है।वहीं खेलगांव में ईडी के द्वारा गिरफ्तार किए गए अफसर अली के करीबी जमीन दलाल के यहां ईडी ने छापेमारी की है। वहीं खेलगांव के गाड़ी गांव में शेखर कुशवाहा नाम के जमीन कारोबारी के यहां ईडी कार्रवाई कर रही है।
बता दें कि सेना जमीन घोटाला में ईडी लगातार दबिश दे रही है। इस मामले में राँची के पूर्वी डीसी छवि रंजन से पूछताछ हो चुकी है। 24 अप्रैल को वो ईडी के सामने पेश हो चुके हैं वहीं उन्हें फिर से एक मई को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं जमीन घोटाला मामले में 7 आरोपियों को रिमांड पर लिया गया है। जिनमें से 6 आरोपी अभी भी ईडी की रिमांड पर हैं, जबकि एक आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।




