विधायक भूदेव चौधरी दूसरी बार बने राजद प्रदेश उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में हर्ष।

SHARE:

बांका से अश्वनी श्रीवास्तव :-

बांका : धोरैया विधानसभा के राजद विधायक व आचार समिति के सभापति भूदेव चौधरी को राजद आलाकमान ने दूसरी बार पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इधर विधायक श्री चौधरी को दूसरी बार पार्टी का उपाध्यक्ष मनोनीत किए जाने पर राजद कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के शीर्ष नेताओं सहित आलाकमान का आभार व्यक्त किया है। इधर विधायक ने कहा कि उनके ऊपर बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बांका-भागलपुर सहित समूचे प्रदेश में राजद संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना हमारी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के नीति एवं सिद्धांतों को समाज के सभी तबकों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। राजद पार्टी में ए टू जेड वर्गों को जोड़ना है। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत करने के लिए उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद प्रसाद, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के प्रति आभार प्रकट किया है। इनके मनोनयन पर राजद प्रखंड अध्यक्ष बबलू सिंह चंद्रवंशी, राजद के वरिष्ठ नेता महेश्वरी यादव मलय, पवित्र प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, मुखिया भैरो कुशवाहा, रणधीर यादव, उदय सिंह, सुरेश यादव, युवा नेता नयन सिंह नटवर, संजय झा, पप्पू कुमार सुमन, दिवाकर यादव, परशुराम हरिजन, अनिल चंद्रवंशी, विष्णुदेव ठाकुर, प्रमोद यादव, सुबोध यादव, सतीश यादव, संजय यादव, मिलन यादव, अनिल कापरी, अंबिका चंद्रवंशी, गुलशन राजपूत, स्कंद कुमार, उमाशंकर कुशवाहा, कृष्णदेव कुमार, गौरव कुमार, रामविलास पासवान, गौरी यादव, सुमित कुमार आदि ने बधाई दी है।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें