रिपोर्ट – प्रशांत कुमार!
दस लाख के लिये दो का अपहरण, पुलिस ने किया सकुशल बरामद,फिर अपहरणकर्ता व अपहरित समेत तीनों गिरफ्तार!
बेगूसराय में स्वर्ण व्यवसाई का कर्मचारी 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गया जिसके बाद स्वर्ण व्यवसाई ने अपने साथियों के साथ कर्मचारी और उसके एक सहयोगी को घर से अगवा कर लिया। अगवा करने की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और छापेमारी कर स्वर्ण व्यवसाई के घर से अगवा दोनों लोगों को बरामद किया है । इस मामले में पुलिस ने स्वर्ण व्यवसाई को गिरफ्तार कर लिया है ।एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि मुंगेरी गंज निवासी स्वर्ण व्यवसाई सुनील पोद्दार के यहां काम करने वाले सुधीर तांती व्यवसाई का 10 लाख रुपए लेकर फरार हो गया था। इस वजह से स्वर्ण व्यवसाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुधीर तांती और उसके साथी राजीव कुमार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर वार्ड नंबर 9 से अगवा कर लिया था जिसकी शिकायत मिली थी। हालांकि जांच में यह बात सामने आई है कि स्वर्ण व्यवसाई का 10 लाख रुपए सुधीर गबन करने के लिए रख लिया था। पुलिस ने सुधीर कुमार और उसके साथी राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है और उसे पूछताछ के आधार पर 6 लाख रुपए बरामद किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि इस मामले में स्वर्ण व्यवसाई सुनील पोद्दार को भी अगवा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है जबकि बरामद राजीव कुमार और सुधीर तांती को रुपया गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस तीनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेजने का काम कर रही है।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय




