नवादा- मजदूरी माँगने गई, 55 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, महिला की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार!

SHARE:

नवादा/सोनू सिंह ।

नवादा में 55 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, बकाया मजदूरी मांगने गई थी पीड़िता; 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

नवादा: नवादा जिले के ओरैना पंचायत क्षेत्र से शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां बकाया मजदूरी का पैसा मांगने गई 55 वर्षीय महिला के साथ एक आरोपी पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना के बाद पीड़िता की हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां मेडिकल जांच और प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पावापुरी रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस जांच में जुट गई और पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Join us on: