सिवान अमित कुमार!
सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां अपराधियों ने दिनदहाड़े एक फाइनेंसकर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।सैलून से दाढ़ी बनवाकर घर लौटने के दौरान बाइक सवार अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए है। घटना तरवारा थाना क्षेत्र के तरवारा बाजार की है। मृतक की पहचान तरवारा के जलालपुर निवासी अखिलेश्वर सिंह के पुत्र नीतीश कुमार के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार फाइनेंस कंपनी में काम करता था। जब नीतीश कुमार सैलून से दाढ़ी बनवाकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अपराधियों की गोली से नीतीश कुमार को चार गोलियां लगीं,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक सवार अपराधी मौके से फरार हो गए।परिजन घायल को सीवान सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।दिनदहाड़े हुई इस हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।फिलहाल हत्या के पीछे की वजह क्या है और अपराधियों ने फाइनेंसकर्मी को ही निशाना क्यों बनाया, इसकी जांच पुलिस कर रही है।फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।



