DMCH से गायब डेढ़ साल के मासूम को पुलिस ने किया सकुशल बरामद

SHARE:

रिपोर्ट – राहुल राय!

डीएमसीएच से गायब डेढ़ वर्ष के बच्चा को पुलिस ने किया बरामद, सीसीटीवी एवं टेक्निकल सेल के टीम की सहायता से बच्चा हुआ बरामद

दरभंगा – डीएमसीएच के गायनिक वार्ड से बच्चा चोरी मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर बच्चा को बरामद करते हुए महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। चोरी करने वाली महिला केवटी थाना क्षेत्र के दूधिया गांव निवासी नरेश सहनी की पत्नी रेणु देवी रहने वाली है। रेणु देवी बच्चा चोरी करने के बाद कमतौल थाना क्षेत्र के त्रिमूहान गांव में एक रिश्तेदार के घर रखी हुई थी। महिला भी बच्चे के साथ रिश्तेदार के घर रुकी हुई थी।

उक्त बातों की जानकारी देते हुए सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि सीसीटीवी टेक्निकल सेल के टीम की सहायता से बच्चे को त्रिमुहन गांव से सोमवार की दोपहर बरामद किया गया। हालांकि परिजनों का कहना है कि कई अखबारों में छपी खबर और बच्चे का फोटो देख लोग उस गांव के उनके परिजन को बताया। बता दें कि रविवार की दोपहर रेनू देवी सिंघवारा थाना क्षेत्र के कलिगांव के रहने वाले बिनोद साह डेढ़ वर्षीय आयुष को बहला फुसलाकर महिला लेकर चली गई थी।

वही सिटी एसपी सागर कुमार ने बताया कि सोमवार की दोपहर बेंता सहायक थाना की पुलिस त्रिमुहान गांव से बच्चे सहित बच्चा चोर महिला को गिरफ्तार कर लिया। वही उन्होंने बताया कि बच्चा को परिजनों के हवाले किया जा रहा है। रेनू देवी बच्चा को क्यों चोरी कर ले गई थी कुछ भी नहीं बता रही है। जबकि रेणु देवी के पास खुद एक लड़की है। रेणु देवी का पति आइसक्रीम बेचने का काम करता है।

Byte ——-

सागर कुमार, सिटी एसपी दरभंगा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें