रिपोर्ट – अमित कुमार!
आज अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस विजय कुमार सिंहा ने कहां कहांअवसर पर हम सबको याद रखना है कि हमारे कंधों पर कितनी बड़ी जिम्मेदारी है बिहार के वरिष्ठ नेता एवं मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भी अपने संदेश में यही कहा है कि युवा के पास जोश होना चाहिए और उस जोश के साथ होश भी होना चाहिए क्योंकि बिना दिशा के शक्ति भटक जाती है और बिना शक्ति के दिशा अधूरी रह जाती है इसलिए आज के युवा को अपने सपनों के साथ देश के सपने को भी जोड़ना है विकसित भारत का सपना और विकसित बिहार का सपना एक ही सिक्के के दो पहलू हैं
समय बदल रहा है चुनौतियां भी नई आ रही हैं कभी नकारात्मकता का अंधकार होता है कभी सामाजिक कुरीतियां हमें पीछे खींचती हैं परंतु युवा को इन सब से लड़ना है विकारों से मुक्त होकर बंधनों को तोड़कर आगे बढ़ना है शिक्षा से ही विचार बदलते हैं और विचार से ही समाज बदलता है इसलिए हर युवा को अपनी पढ़ाई को गंभीरता से लेना है कौशल सीखना है मेहनत करना है और ईमानदारी से अपना काम करना है जब एक युवा बदलेगा तो उसका परिवार बदलेगा जब परिवार बदलेगा तो गांव बदलेगा और जब गांव बदलेंगे तो बिहार बदलेगा
बिहार की मिट्टी वीरों की मिट्टी है ज्ञान की मिट्टी है यहां की धरती ने हमेशा देश को दिशा दी है आज फिर से वही गौरव वापस लाना है स्वच्छ बिहार सुंदर बिहार शिक्षित बिहार ये सिर्फ नारे नहीं हैं ये हमारा संकल्प होना चाहिए हर युवा अपने घर से शुरुआत करे सड़क साफ रखे पेड़ लगाए जल बचाए बेटियों को सम्मान दे बुजुर्गों की सेवा करे छोटे व्यापार को बढ़ावा दे नए विचार लाए और उन्हें जमीन पर उतारे
सबसे बड़ी बात राष्ट्र प्रथम की भावना है व्यक्ति से पहले समाज समाज से पहले देश ये सोच जब हर युवा के मन में बैठ जाएगी तो कोई भी रुकावट हमें रोक नहीं पाएगी हमें एकजुट होकर कदम से कदम मिलाकर चलना है क्योंकि संघ में ही शक्ति है
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर यही शुभकामना है कि आप सब अपने सुंदर भविष्य का निर्माण करें मां भारती के संतान बनकर इतिहास रच दें विजय कुमार सिन्हा जी का संदेश भी यही है कि युवा उठे जागे और अपने कर्म से बिहार और भारत दोनों का नाम रोशन करें आप सबको हृदय से नमन और अभिनंदन आपका भविष्य उज्ज्वल हो आपका मार्ग सफल हो



