मोकामा – मूक बधिर को बेलगाम ट्रक ने रौंदा, घटनास्थल पर ही मौत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

मोकामा के हथिदह थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े एक मूक बधिर दिव्यांग को मोकामा की ओर से लखीसराय तरफ जा रही बेलगाम ट्रक ने कुचल दिया और फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई, स्थानीय लोगों ने ट्रक का दूर तक पीछा किया पर वो भागने में कामयाब रहा!
घटना की सूचना पर हाथीदह थानाध्यक्ष राकेश कुमार रंजन, सब इंस्पेक्टर बिपिन सिंह और सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ने पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए परिजनों के सुपुर्द कर दिया!
मृतक की पहचान दरियापुर पंचायत के धरमपुर निवासी 53 वर्षीय अजीत साव के रूप में हुई है, मृतक का लालन पालन उसकी भाभी ने किया था! दिव्यांग होने के कारण वो सबका प्रिय था!

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें