बार कॉन्सिल नालंदा के महासचिव पद पर एडवोकेट दीपक कुमार ने नामांकन किया दाखिल!

SHARE:

ऋषिकेश की रिपोर्ट :-

बिहार स्टेट बार काउंसिल के नालंदा जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में सोमवार को महासचिव पद के लिए आज अधिवक्ता दीपक कुमार ने अपना नॉमिनेशन अपने समर्थको के साथ किया। नॉमिनेशन के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि सभी सम्मानित सदस्यों का समर्थन मिलने के बाद मैंने यह नामांकन किया है। हमे विश्वास है कि इस चुनाव में अधिवक्ता हमे जाति धर्म को भूलकर मतदान करेंगे। मुझे सभी सदस्यों का समर्थन मिल रहा है। श्री कुमार ने कहा कि मैं जिला अधिवक्ता संघ के सदस्यों को आश्वस्त करता हूं कि महासचिव का कार्यभा संभालते ही मेरी पहली प्राथमिकता अधिवक्ता के पूरे सम्मान की होगी। इसके लिए 10 सूत्री कार्य योजना मैने बना रखी है, जिसे युद्धस्तर पर लागू किया जाएगा। संघ के आय व्यय में पूरी पारदर्शिता बरती जाएगी और इसके लिए पारदर्शी नीति बनाई जाएगी। संघ में अधिवक्ता के सभी सदस्यों को बैठने की व्यवस्था बहुत ही जरूरी है, इसे युद्धस्तर पर कराया जाएगा।इसके अलावे कई बुनियादी समस्याओं को भी दूर किया जायेगा।

बाइट।दीपक कुमार प्रत्याशी

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें