आकाश कुमार :-
25 फरवरी 2023 दिन के 11 बजे शहर के रंगभूमि मैदान में होने वाले महागठबंधन की रैली होगी ऐतिहासिक व भव्य :- अंकित झा।
छात्र जदयू पूर्णिया के छात्र नेता अंकित झा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा की 25 फरवरी 2023 दिन के 11:00 बजे शहर के रंगभूमि मैदान में महागठबंधन की रैली ऐतिहासिक व भव्य होने वाला है। इस महागठबंधन की रैली में बिहार के विकास पुरुष यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी, बिहार के लोकप्रिय उपमुख्यमंत्री आदरणीय श्री तेजस्वी प्रसाद यादव जी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री जितेंद्र राम मांझी जी एवं 7 घटक दल के प्रमुख नेता का पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पदार्पण होगा इस महा रैली से 2024 में होने वाले लोक सभा चुनाव के लिए हुंकार भरा जाएगा और देश के उद्योगपति सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए संकल्प लिया जाएगा। वही अंकित झा ने कहा की 2014 से ही केंद्र में बैठी सरकार के द्वारा देश की सम्मानित जनता को ठगने का काम किया है इस केंद्र सरकार में दिन-प्रतिदिन महंगाई, बेरोजगारी, भुखमरी से देश की जनता बेहाल और लाचार हैं।वही अंकित झा ने कहा की जब से बिहार की जनता ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को अपना बिहार के मुखिया बनाया तब से अब तक उनके ही सेवा में सदैव समर्पित व तत्पर रहते हैं । वही अंकित झा ने कहा की जब से माननीय नीतीश कुमार जी बिहार के मुख्यमंत्री बने हैं बिहार का तस्वीर और तकदीर बदला हैं और बिहार में हर एक क्षेत्र में चौमुखी विकास हुआ है।वही अंकित झा ने कहा कि केंद्र सरकार हमेशा से बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करते रही हैं जिसका मुख्य कारण है अब तक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिला और पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय नहीं बनाया गया इससे साफ तौर पर स्पष्ट होता है की यह सरकार केवल ओर कवेल उद्योगपति की सरकार है जिससे देश और बिहार की जनता समाज चुकी हैं यह यह केंद्र सरकार निकम्मी सरकार है जो हमेशा से जनता के साथ स्कैम करने का काम किया है।वही अंकित झा ने कहा कि अब देश एवं बिहार की जनता मन बना चुकी है 2024 लोकसभा चुनाव में भाजपा मुक्त देश होगा यह सभी सम्मानित जनता का संकल्प है। वही अंकित झा ने सीमांचल की जनता से निवेदन और अनुरोध किया है की आप सभी भारी से भारी संख्या में जितना ज्यादा हो सके उतने की तादाद में पूर्णिया के रंगभूमि मैदान में पहुंचने का काम करें ताकि देश में बैठी केंद्र सरकार को यह संदेश जा सके की बिहार की जनता महागठबंधन सरकार के साथ है। वही अंकित झा ने बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, के लोकप्रिय उप मुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव जी एवं 7 दलों का प्रमुख नेताओं का पूर्णिया के पवन धरती पर हार्दिक अभिनंदन वंदन करते हैं।





2 thoughts on “रंगभूमि मैदान में होने वाले महागठबंधन की रैली होगी ऐतिहासिक व भव्य :- अंकित झा।”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.