दरभंगा अशोक ठाकुर
दरभंगा में ऑर्केस्ट्रा की महिला डांसर के साथ छेड़छाड़, स्थानीय युवक पर लगा गैंगरेप का आरोप
दरभंगा – जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है यहां महिला डांसर के साथ छेड़छाड़ किया गया है। महिला डांसर ने स्थानीय युवकों पर आरोप है गैंगरेप भी किया गया है। घटना बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव की है। इसको लेकर पीड़िता ने बिरौल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
दरअसल, ताजा मामला जिले के बिरौल थाना क्षेत्र के सहसराम गांव का है जहां बीती रात महाशिवरात्रि के मौके पर ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इसी बीच स्थानीय युवकों के मारपीट हो गई। जिसमें, ऑर्केस्ट्रा के कई कलाकार जख्मी भी हुए हैं वहीं, एक महिला डांसर ने अपने साथ छेड़छाड़ व गैंगरेप का भी आरोप लगाया है।
वहीं, एसएसपी अवकाश कुमार ने भी घटना की पुष्टि की है उन्होंने बताया है कि, मुझे सुबह इसकी सूचना मिली है। एक पीड़िता का बयान लिया गया है उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही है। इसके लिए एसडीपीओ बिरौल को घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण कर मामले की जांच करने को कहा गया है। जो भी दोषी होंगे उसे फौरन गिरफ्तारी होगी।
साथ ही, एसएसपी ने यह भी बताया कि, यह कार्यक्रम बिना अनुमति की जा रही थी। इससे संबंधित जो भी लोग होंगे उसपे अलग से एक प्राथिमिकी दर्ज होगी। वहीं, वहां के चौकीदार से भी स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। फिलहाल, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।





1 thought on “ऑर्केस्ट्रा की महिला डांसर के साथ छेड़छाड़, स्थानीय युवकों पर लगा गैंगरेप का आरोप!”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.