कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
अखलासपुर ने भेकास को तीन-शून्य से से हराकर शील्ड पर जमाया कब्जा
कैमूर जिले के भगवानपुर प्रखंड के पढौती गांव में आयोजित नव दुर्गा फुटबॉल टूर्नामेंट मे के मैच में सोमवार को अखलासपुर ने भेकास को तीन -शून्य से से हराकर शील्ड पर कब्जा जमाया। अखलासपुर की टीम ने फर्स्ट हाफ में हीं दो गोलों की बढ़त ले ली। भेकास की टीम के खिलाड़ियों ने काफी जोर लगाया। लेकिन गोल करने में कामयाब नहीं हुए। मैच का उद्घाटन माननीय मंत्री अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जमा खां, मुखिया प्रतिनिधि मंटू शुक्ल एवं राईप ग्रुप आफ इण्डस्ट्रिज के चेयरमैन विजेन्द्र कुमार मिश्र ने संयुक्त रुप से किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में मंत्री ने ग्रामीण क्षेत्र में टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल से युवाओं में समूह भावना आती है और व्यक्तित्व का विकास होता है। उन्होंने पढ़ौती गांव के खेल मैदान की घेराबंदी एवं अन्य खेल सुविधाओं के विकास का वादा किया। मंत्री ने अपने विधायक कोष से चार लाख रुपये की लागत से बने ग्रामीण संपर्क पथ का उद्घाटन किया। चेयरमैन विजेन्द्र जी ने सबसे अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए चुने गए पांच खिलाड़ियों को हैलिकॉप्टर सै मुफ्त हवाई यात्रा कराने की घोषणा की। उन्होंने पढ़ौती मध्य विद्यालय कै छात्रों कै लिए वाटर कूलर सह फिल्टर दान किया। मुखिया प्रतिनिधि मंटू शुक्ल नै गांव मैं खेल सुविधाओं के विकास के लिए हर संभव सहायता का वादा किया।
इधर, अतिथियों का स्वागत एनटीपीसी के महाप्रबंधक एवं टूर्नामेंट समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र ने किया। उन्होंने सभी अतिथियों कै प्रति आभार व्यक्त करतै हुए आयोजन समिति कै कार्यकर्ताओं को कठिन परिश्रम सै आयोजन को सफल बनाने कै लिए शाबासी दी। सभी अतिथिगण ने ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल टूर्नामेंट के आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना की एवं टूर्नामेंट की सफलता की कामना की। आयोजन समिति कै प्रसून कुमार मिश्र नै बताया कि नाक आउट आधार पर खैलै जा रहे इस टूर्नामेंट में आठ टीमों नै भाग लिया।
इधर, रेफरी राजीव रंजन पाण्डेय पप्पू एवं सहायक जय प्रकाश मिश्र, पोल जज सेनजीत सिंह एवं राजू सिंह तथा लाइन्समैन विजय सिंह एवं लालविजय पाण्डेय थे। मैच का संचालन एवं कमेंट्री प्रसून मिश्र ने किया। आयोजन में अधिवक्ता दिवाकर मिश्र, हरिनाथ राम, उमेश सिंह, अरविन्द उपाध्याय, अभिषेक चंदन, अंकित मिश्र, अजीत मिश्र, अमन मिश्र, वाराणसी कै आशुतोष पाठक आदि स्वयंसेवकों ने सराहनीय भूमिका निभाई।






3 thoughts on “फुटबॉल टूर्नामेंट में अख़लासपुर ने विजेता ट्रॉफी पर जमाया कब्जा!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.