रिपोर्ट – संतोष तिवारी!
कांटी बाजार में सांडों का आतंक ! हमले में पुजारी की मौत, वीडियो वायरल,, “चलते राहगीरों पर हमला” : कांटी में खूंखार सांडों के झुंड से लोग सहमे, एक की जान गई,, कांटी में सांडों का कहर ! वार्ड 16-17 में दहशत, प्रशासन से गुहार,, कब रुकेगा कांटी में सांडों का उत्पात? हमले में गई पुजारी दिग्विजय झा की जान
कांटी नगर परिषद क्षेत्र के कांटी बाजार वार्ड 16 व 17 में खूंखार
सांडों के झुंड ने आतंक मचा रखा है। बीते दिनों सांड के हमले में
घायल गोप टोला शिव मंदिर के पुजारी दिग्विजय झा की इलाज के दौरान
मौत हो गई।
ग्रामीणों ने EO, BDO और थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर सांडों से
निजात दिलाने की मांग की है। बाजार में लोग दहशत में हैं।



