कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कुदरा के सकरी में एनएच दो पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, सडक जाम
कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के सकरी गांव में एनएच दो पर ट्रक के धक्के से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। वहीं इस घटना में बाइक पर बैठा एक अन्य युवक भी घायल हो गया। ट्रक के धक्के से जिस बाइक सवार युवक की मौत हो हुई उसकी पहचान कुदरा थाना क्षेत्र के चनवख गांव के रहनेवाले मनोज पासवान के बेटे सुशील कुमार के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने जीटी रोड को जाम कर दिया और हंगामा करने लगे। इधर सडक जाम व हंगामे की सूचना पर कुदरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सडक जाम कर रहे लोगों को काफी समझाया बुझाया गया। जिसके बाद सडक जाम करनेवाले लोग सडक जाम हटाये तब जाकर जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन कुछ देर बाद सामान्य हुआ। इधर घायल युवक हुए युवक को लोगों द्वारा इलाज के लिए कुदरा प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक इलाज के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर युवक के मौत के खबर जैसे ही परिजनों को मिला तो परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।





2 thoughts on “कैमूर -ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, सड़क जाम!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.com/futures/ref?code=L4EUT9FG