रिपोर्ट अनमोल कुमार
बिहार संभल नहीं रहा, देश संभालने की बात करते हैं
यही हाल रहा तो देवेगौड़ा और गुजराल बन जाएंगे नीतीश बाबू
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को भाकपा माले के 11वें महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर कांग्रेस समेत समूचा विपक्ष इकट्ठा हो जाए तो 2024 के चुनाव में भाजपा 100 सीटों पर सिमट जाएगी। इस पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पलटवार करते हुए कहा है कि नीतीश कुमार की अपनी पार्टी (जदयू) में कोहराम मचा है। उनसे बिहार नहीं संभल रहा है और देश को संभालने की बात करते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नीतीश कुमार को कोई लिफ्ट नहीं दे रही है। यही हाल रहा तो नीतीश जी देवेगौड़ा और इंदर कुमार गुजराल (पूर्व पीएम) बन जाएंगे और पांच-छह महीने से ज्यादा नहीं चल पाएंगे। भाजपा सांसद ने कहा कि नीतीश कुमार सपना देख रहे हैं। सपना देखने में कोई बुराई नहीं है। रवि शंकर प्रसाद ने कहा की नरेंद्र मोदी की अगुवाई में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन गया है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को क्या हो गया है? वह बिहार को नहीं संभाल पा रहे हैं, राज्य संकट में है। उनकी पार्टी में कोहराम मच गया है। चले हैं देश को जोड़ने में।





2 thoughts on “खुद की पार्टी में कोहराम मचा है और नीतीश चले हैं देश जोड़ने : रविशंकर”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.