आकाश कुमार की रिपोर्ट
4 अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
बिहार के मुज़फ़्फ़रपुर जिला पुलिस को एक बार फिर से अहम कामयाबी मिली है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 4 अपराधियों को हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. जिसकी जानकारी डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने आज रविवार कों प्रेस वार्ता के दौरान दी. डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि बरूराज थाना अध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली कि कुछ अपराधी अपराध की योजना बनाने के लिए मोतीपुर साहेबगंज रोड मुरारपुर पुल के पास एकत्रित हुए हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने जब उक्त स्थल पर छापेमारी की तो तो पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे. लेकिन पुलिस ने सजगता से कार्रवाई करते हुए चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने इनके पास से तलाशी के क्रम में दो देसी कट्टा, एक पिस्टल, पांच कारतूस, तीन खोखा और 3 मोटरसाइकिल बरामद किया है. गिरफ्तार अपराधियों की पहचान रोहित कुमार, आजाद कुमार, अभिषेक कुमार और छोटु सिंह के रूप में हुई है. सभी बरूराज थाना इलाके के ही रहने वाले हैं। डीएसपी पश्चिमी ने बताया कि इनके अपराधिक इतिहास के बारे में जांच-पड़ताल की जा रही है. फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कवायद की जा रही है।
बाइट:- अभिषेक आनंद (डीएसपी पश्चिमी)





2 thoughts on “पूर्णियाँ – हथियार और कारतूस के साथ 4 बदमाश गिरफ्तार!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/register?ref=JW3W4Y3A
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?