ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के तोड़ा गांव के पास सड़क हादसे में एक 6 साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के संबंध में बच्ची के दादा ने बताया कि उनके ही गोतिया में लालधारी महतो की मौत हो गई थी। उसी की दाह संस्कार की तैयारी को लेकर लोग सड़क पर आए हुए थे। इस दौरान बच्ची भी इन लोगों के साथ सड़क पर आए हुई थी। इसी दौरान तोड़ा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज गति से अज्ञात वाहन ने 6 साल की बच्ची संध्या कुमारी को कुचल दिया। इस घटना में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर बच्ची की शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस घटना के बाद अज्ञात वाहन भागने में सफल रहा।
बाइट।मृतक बच्ची का दादा
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा





1 thought on “नालंदा के सरमेरा सड़क हादसे में 6 वर्षीय बच्ची की दर्दनाक मौत!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.