पंकज कुमार की रिपोर्ट :-
बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां साइबर क्राइम मामले में यूपी पुलिस जहानाबाद पहुंची और शहर के श्यामनगर कुटिया पर पुलिस ने छापेमारी की। हालांकि इस दौरान पुलिस को उसका ठिकाना नही मालूम होने से वैरंग वापस होना पड़ा।दरअसल यूपी के कानपुर नगर थाने में एक मंयक त्रिपाठी नामक व्यक्ति द्वारा वर्ष 2022 में साइबर फ्रॉड का एक मामला दर्ज कराया था। बताया गया था कि मयंक त्रिपाठी के खाते से दो बार करके एक लाख रुपये की अवैध निकासी साइबर फ्रॉड गिरोह के द्वारा कर ली गई थी। जिसके बाद यूपी पुलिस ने इस मामले का वैज्ञानिक तरीके से अनुसंधान कर रही है। अनुसंधान के क्रम में यूपी की पुलिस को जहानाबाद का लोकेशन मिला। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपी पुलिस जहानाबाद आयी और नगर थाने की पुलिस के सहयोग से उक्त स्थानों में छापेमारी की। हालांकि उसका अतापता नही चल सका। वही पुलिस ने स्थानीय लोगो से भी बात की लेकिन किसी ने उसका पता नही बताया। जिसके बाद पुलिस को वैरंग वापस लौटना पड़ा। यूपी पुलिस ने बताया कि वर्ष 2022 में कानपुर के नगर थाने में साइबर फ्रॉड का एक मामला दर्ज कराया था। अनुसंधान के क्रम में पता चला कि जहानाबाद शहर के श्यामनगर-कुटिया पर का जगनलाल प्रसाद का पुत्र अमित कुमार है। जिसकी तलाश में हमलोग जहानाबाद आये है। हालांकि आरोपी के ठिकानों का पता नही चल सका है। गौरतलब हो कि साइबर फॉर्ड मामले में यहां पहले भी यूपी,मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित अन्य कई राज्यों की पुलिस आ चुकी है और साइबर क्राइम में मामले में कई लोगो को उठाकर भी ले गयी है। वावजूद इसके यहां के लोग साइबर क्राइम करने से बाज नही आ रहे है। एक तरह से जहानाबाद साइबर अपराधियों का हब बनाता जा रहा है। वही स्थानीय पुलिस इसमामले में तत्परता नही दिखा रही है जिसके कारण साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ता जा रहा है।
Byte – दुष्यंत पाल,यूपी पुलिस





1 thought on “साइबर फ़्रॉड के मामले में यूपी पुलिस पहुँची जहानाबाद,पर लौटी बैरंग!”
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.