निभाष मोदी!
भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के कृष्णागढ मोड के समिप दास पैट्रोल पंप के पास भाई ने ही अपने सगे बहन को गोली मारी, मौके पर ही उसकी मौत हो गई| वही इस मामले में मृतक वृद्ध महिला मुन्नी देवी के पति लखनलाल मंडल ने बताया कि हम लोग अपने घर राज गंगापुर मे थें, हमारी पत्नी मुन्नी देवी पेट्रोल पंप के पास मालजाल को चारा खिला रही थी तभी उसके सगे भाई गुड्डू कुमार एवं उसके पुत्र बिट्टू कुमार मंडल पुरानी मोतीचक के रहनेवाले ने तीन गोली मारकर हत्या कर दिया है| जिससे मृतक मुन्नी देवी को दो गोली सीने पर एक गोली जांग पर लगने पर मौके पर ही मौत हो गई| मौके पर से बिट्टू कुमार फरार हो गया |ग्रामीणों के सहयोग से गुड्डू कुमार को पकड़ कर पुलिस को हवाले कर दिया है| थाना अध्यक्ष प्रिय रंजन कुमार ने बताया कि एक वृद्ध महिला मुन्नी देवी को गोली मारकर हत्या कर दिया गया है| केस का अनुसंधान किया जा रहा है| वही पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है|





2 thoughts on “भाई ने सगी बहन की गोली मार कर हत्या की,मौके पर हुई मौत!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.info/register/person?ref=JW3W4Y3A