रिपोर्ट अनमोल कुमार
पटना : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र और बिहार सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री तेज प्रताप यादव ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग को लेकर छतरपुर के बागेश्वर धाम के बाबा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर जमकर हमला बोला है। राजद नेता तेज प्रताप ने कहा कि बागेश्वर बाबा का सपना कभी पूरा नहीं होगा, क्योंकि भारत सभी धर्मों का है और सभी समुदाय के लोग यहां आपस में मिलकर रहते हैं। वहीं लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन और एनडीए की 25 फरवरी को होने वाली रैली को लेकर भी उन्होंने खुलकर बात की। गौरतलब है कि 25 फरवरी को महागठबंधन द्वारा आयोजित की जा रही रैली में घटक दलों के सभी नेता शामिल होने जा रहे हैं, जबकी एनडीए की रैली में अमित शाह हिस्सा लेंगे। एनडीए की रैली को लेकर तेज प्रताप यादव ने कहा कि बिहार में बीजेपी की जमीन खिसक गई है, इसलिए अमित शाह लगातार बिहार आ रहे हैं, लेकिन बिहार आने से भाजपा की दाल गलने वाली नहीं है। 2024 में बिहार की जनता महागठबंधन को जीत दिलाएगी। बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने बिहार में अपनी ताकत दिखानी शुरू कर दी है। इसी ताकत के प्रदर्शन के लिए पूर्णिया के रंगभूमि मैदान से 25 फरवरी को महागठबंधन बड़ी रैली का आयोजन करने जा रहा है। इस रैली में सीएम नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, पूर्व सीएम जीतनराम मांझी और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहेंगे। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद का भी इस रैली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ने की उम्मीद है।





4 thoughts on “बागेश्वर बाबा का भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा : तेज प्रताप”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good. https://www.binance.com/register?ref=IXBIAFVY