पूर्णिया में बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, 4 महीने से 7 साल की बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म कुकर्मी

SHARE:

आकाश कुमार
पूर्णिया

जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बाप-बेटी के पवित्र रिश्ते को एक कलयुगी पिता ने शर्मसार किया है। हवसी पिता ने महज 7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित बच्ची ने इलाज के दौरान चाइल्ड लाइन टीम को बताया कि उसके पिता उसके साथ करीब एक महीने से गंदी हरकत कर रहे थे। पिता की धमकी से सहमी बच्ची ने पड़ोसी को पूरी बात बताई। बच्ची ने बताया कि उसके पिता ने उसे धमकी दे रखा है कि अगर वह किसी के आगे अपना मुंह खोलेगी, तो वे उसे जान से मार देंगे।

हवसी पिता को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस के हवाले किया गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर अग्रेतर कार्रवाई करने की जानकारी दी। जलालगढ़ थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बच्ची का इलाज जलालगढ़ पीएचसी में कराया जा था, इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

बताया जाता कि गुरुवार को जलालगढ़ रेलवे गुमटी चौक के समीप एक बच्ची रोते हुए स्थानीय लोगों को मिली. जब बच्ची के पास लोग कलयुगी पिता पहुंचा, तो बच्ची अपने पिता के पास जाने से इंकर करने लगी। इस बात पर कुछ लोगों को कलयुगी पिता पर शक हुआ, पूछने पर मासूम ने पिता के काले करतूतों का चिट्ठा खोल दिया. इसके बाद स्थानीयों ने कलयुगी पिता को पकड़कर समूचे घटनाक्रम की सूचना दी. जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को इलाज के लिए पीएचसी भेज दिया साथ ही हवसी पिता को गिरफ्तार कर थाना ले आई.

बाइट -चाइल्ड केयर प्रभारी, जयकृष्ण दुरूम

Join us on:

1 thought on “पूर्णिया में बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, 4 महीने से 7 साल की बेटी के साथ कर रहा था दुष्कर्म कुकर्मी”

Leave a Comment