रिपोर्ट अनमोल कुमार
फोन पर बोले-अदालत पर भरोसा रखें, बिहार सरकार आपके साथ
दाउदपुर (सारण)/पटना : पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने मुबारकपुर कांड के मृतकों के स्वजन से फोन पर बात करते कहा कि अदालत पर भरोसा रखें, दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। चाहे वे कोई भी वर्ग के लोग हैं। बिहार सरकार आपके साथ है। राजद सुप्रीमो ने गुरुवार को मृतक अमितेश कुमार के पिता जयप्रकाश नारायण सिंह और राहुल कुमार सिंह के पिता संजय सिंह से बात की। उन्होंने कहा कि मुबारकपुर की घटना एक अमानवीय घटना है। जिसने ये किया है, उन्हें सजा अवश्य मिलेगी। उन्होंने दोनों परिवार से धैर्य बनाए रखने की कही। कहा कि पुलिस अपना काम सही ढंग से कर रही है। दोषी कहीं भी होंगे, पुलिस ढूंढ निकालेगी। लालू यादव ने कहा कि डॉ. प्रभुनाथ बाबू व रामानंद यादव का पूर्व में बनाए गए एकसाथ जातीय समीकरण और गांव के नाम को चंद लोगों ने इस तरह की घटना से धूमिल कर दिया है। उसको मिटाने में अब वर्षों लगेंगे।





2 thoughts on “लालू ने मुबारकपुर कांड में मृतकों के परिजनों से कहा-बख्शे नहीं जाएंगे दोषी!”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?