प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय विधानसभा के राजौरा में सदर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विजय कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रखंड के सभी वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंचायत अध्यक्ष के साथ बैठक आयोजित किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे एवं प्रदेश कमिटी के निर्देशन में भारत जोड़ो यात्रा के सफल कार्यक्रम के बाद हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का विस्तार प्रखंड एवं पंचायत स्तर तक करने का है। इस कार्यक्रम में प्रदेश से नियुक्त विधानसभा प्रभारी के रूप में बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष व बेगूसराय की पुर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण शामिल हुई। वैठक को संबोधित करते हुए पुर्व विधायक श्रीमती अमिता भूषण ने कही की यह हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम हमारे नेता राहुल गांधी जी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा जिस उद्देश्य के साथ शूरुआत की गई वह उद्देश्य सफलीभूत होता हुआ दिखाई दे रहा है। भारत जोड़ो कार्यक्रम देश में महंगाई आसमान छू रही है,, बेरोजगारी आजादी के बाद अपने चरम सीमा पर है,किसान कर्ज के बोझ तले दबे हुए हैं, देश की सारी संपत्तियां चंद उद्योगपतियों के हाथ में है। देश में लोगों की नौकरी जाने का खतरा सता रहा है, लोगों की आय कम हो रही है, लोगों के बेहतर भविष्य का सपना टूट रहा है, देश में चारों तरफ निराशा का माहौल है। कुछ विभाजन कारी ताकतें हमारे ही खिलाफ साजिशें रच रहे। विभाजन कारी ताकतें धर्म को धर्म के खिलाफ जाति को जाति के खिलाफ लड़ा रहे हैं।इन्ही मुद्दों को लेकर पंचायत अ स्तर तक राहुल गांधी जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिका अर्जुन खरगे जी के संदेश को जन जन तक पहुचाना है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष विजय सिंह ने की। इस बैठक में श्री कांत राय, रामविलास सिंह, रामानन्द सिंग,डॉ अजित,अजय कुमार सिंह, भूपेंद्र सिंह, कमलकिशोर, मिथिलेश झा,अमित कुमार, जयप्रकाश साह, रत्नेश कुमार टूल्लु, इमरान, भासो, सुरेंद्र महतो, सुधीर राय, पंकज कुमार सिंह,अर्जुन चौरसिया, रामप्रकाश, अर्जुन पोद्दार आदि कई अन्य नेता एबं कार्यकर्ता मौजूद रहे।





1 thought on “बेगूसराय – कांग्रेस कमेटी की बैठक, देश में महंगाई आसमान छू रही है :-अमिता भूषण!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.