बेगूसराय में कई योजनाओं की समीक्षा, शिलान्यास और उद्घाटन किया!

SHARE:

बेगुसराय बिहार
प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का समाधान यात्रा आज अंतिम दिन बेगूसराय पहुंची जहां निरीक्षण के बाद समाहरणालय में समीक्षा बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हर चीज को देखने गए हैं इस बार का मकसद था जितना किया जा रहा है उसका प्रोग्रेस कितना हुआ है और दूसरा जो कोई काम आवश्यक है इसलिए सब कुछ देख लिए हैं और कह दिए हैं कि हर चीज को देखते हुए आगे काम जो है उसको पूरा करना ही है। जो जरूरी चीज है उसको आईडेंटिफायर करने के लिए कहा गया है सब काम करेंगे। समाधान यात्रा के दौरान लोग मिलने वाले रहते हैं सब अपनी समस्या बताते हैं उनका काम होता है हमें कोई दिक्कत नहीं होती सब तरह का काम करते रहते हैं पहली बार नहीं है पहले से ही घूमते रहे हैं सरकार में आने के बाद से जो यात्रा की शुरुआत 2009 से कि उसके पहले भी घूम रहे थे सरकार में आने से 2005 में यात्रा किए थे। लोग अपनी समस्या बताते हैं कोई खुशी भी बताते हैं अच्छी बात है हमको ध्यान रहता है अगर कोई किसी का प्रॉब्लम रहा है उसको सुनने लगते हैं। कौन क्या बोलते हैं उस पर मत जाइए हम जो करते रहते हैं उसको देखिए हम उस पर कुछ नहीं बोलते हैं हम काम करने वाले लोग हैं। प्रधानमंत्री नीतीश कुमार के नारे के समर्थन के सवाल पर कहा कि हम लोग उसमें नहीं है हम लोग तो मना करते रहते हैं।
बाईट- नीतीश कुमार, सीएम बिहार

Join us on:

2 thoughts on “बेगूसराय में कई योजनाओं की समीक्षा, शिलान्यास और उद्घाटन किया!”

Leave a Comment