जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला जदयू अध्यक्ष रंजन कुशवाहा को मारा थप्पड़, दोनों में हाथपाई!

SHARE:

आकाश कुमार.
पूर्णिया.

जदयू में अब सबकुछ ठीक नहीं चल रहा. आगामी 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन की बड़ी रैली से ठीक पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी में फूट की बड़ी खबर सामने आ रही है.
दरअसल महागठबंधन की आगामी रैली को लेकर पटना से जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा सर्किट हाउस पहुंचे थे. हालांकि उमेश कुशवाहा के तय कार्यक्रमों में रंग के भंग तब पड़ गया. जब अपनी जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पूर्णिया युवा जदयू जिलाध्यक्ष रंजन कुशवाहा को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया. सर्किट हाउस संग्राम स्थल में बदल गया.

थप्पड़ कांड के बाद पूर्णिया जदयू युवा जिलाध्यक्ष रंजन कुशवाहा और प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के बीच हाथापाई शुरू हो गई. मौके पर मौजूद जदयू कार्यकर्ताओं ने नाम न बताने के शर्त पर बताया कि दोनों एक दूसरे को भद्दी भद्दी गालियां देने लगे. वहीं इस थप्पड़कांड की वजह जदयू युवा जिलाध्यक्ष रंजन कुशवाहा की ओर से प्रदेश जदयू अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपना इस्तीफा सौंपना बताया जा रहा है.

गौरतलब हो कि जदयू प्रदेश अध्यक्ष आगामी 25 फरवरी को होने वाली महागठबंधन की रैली से ठीक पहले पार्टी की बैठक को लेकर पूर्णिया सर्किट हाउस पहुंचे थे. कि तभी पार्टी में जारी भितरघात से नाराज जदयू युवा जिलाध्यक्ष रंजन कुशवाहा अपने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को अपना इस्तीफा सौपने पहुंचे. इसी से तिलमिलाए उमेश कुशवाहा ने युवा जिलाध्यक्ष पर थप्पड़ जड़ दिया.

थप्पड़कांड के बाद पार्टी का माहौल गर्म है. पार्टी में टूट तय है.
मामले की जानकारी देते हुए युवा जदयू जिलाध्यक्ष रंजन कुशवाहा ने बताया कि मौजूदा स्थिति ऐसी है कि पार्टी तीन गुट में बंटा चुका है।
इसी बात को जब उन्होंने उन्होंने जदयू पदाधिकारी के समझ उठाया तो उनसे इस्तीफे की मांग हो गई. जिसके बाद वे आज सर्किट हाउस में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के समक्ष अपना इस्तीफा लिए पहुंचे थे. यहां उनकी बात सुनने की बजाए उन्हें थप्पड़ जड़ दिया गया. वहीं इस थप्पड़कांड के बाद जदयू में फूट के कयास लगाए जा रहे हैं।

Join us on:

1 thought on “जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने जिला जदयू अध्यक्ष रंजन कुशवाहा को मारा थप्पड़, दोनों में हाथपाई!”

Leave a Comment