रिपोर्ट अनमोल कुमार
वर-वधू ने सीएम नीतीश कुमार के पैर छू कर लिए आशीर्वाद
पप्पू यादव समेत तमाम पार्टी के नेता भी पहुंचे
पटना : पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी बुधवार को राजहंस से हो गई। वर-वधू को आशीर्वाद देने के लिए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जन अधिकार पार्टी के प्रमुख पप्पू यादव सहित अन्य पार्टियों के नेता भी पहुंचे। नीतीश बुधवार शाम करीब 7.15 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे. सुरभि आनंद और उनके पति राजहंस ने नीतीश कुमार के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इसके अलावा शादी समारोह में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और बिहार के मंत्री विजय चौधरी भी पहुंचे थे। सभी की आनंद मोहन और उनकी पत्नी लवली आनंद से करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। शादी में वर और वधू को आशीर्वाद देने कई नेता पहुंचे। भाजपा के विधायक नीरज कुमार बबलू भी पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि आनंद मोहन से उनकी सालों पुरानी रिश्तेदारी हैं। आनंद मोहन जब भी जेल से बाहर आते हैं, तो नीरज उनसे जाकर मुलाकात करते हैं। बता दें कि बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन डीएम हत्याकांड में जेल में बंद है। बेटी की शादी के लिए पैरोल पर वे जेल से बाहर आए है।





1 thought on “हो गई पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि और राजहंस की शादी, सीएम सहित कई दिग्गजों ने दिया आशीर्वाद!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://www.binance.com/sl/register?ref=GQ1JXNRE