प्रशान्त कुमार ब्यूरो चीफ
बेगूसराय टेढ़ी नाथ मंदिर से पश्चिम पतंजलि चिकत्सालय के कार्यलय में भारत स्वाभिमान और पतंजलि योग समिति संगठन की बैठक स्वामी रामदेव महराज के आगमन को लेकर तैयारी निमित्त किया गया पतंजलि से जुड़े और चिकत्सालय प्रमुख शम्भू कुमार ने कहा बेगूसराय का सौभाग्य है की स्वामी जी का कार्यक्रम दस वर्षों के बाद संगठन के काफ़ी प्रयास के बाद मिला है सफल आयोजन के लिए तैयारी शुरू हो गई है जल्द ही जिला के सभी वर्ग के लोगों को जोड़कर एक आयोजन समिति का गठन किया जाएगा तीन दिन के इस कार्यक्रम में योग, आयुर्वेद, स्वदेशी और भारतीय शिक्षा पर पर मंथन और चिंतन होगा इसके लिए चौबीस कमिटी बनेगी उद्देश्य ये है की हर घर तक योग, आयुर्वेद और स्वदेशी का डंका बजे
सदस्यता अभियान भी शुरू किया गया है आजीवन सदस्य, कोरपोरेट सदस्य आदि की सुविधा है जिनको हरिद्वार में मुफ्त योग और रहने की व्यवस्था, इलाज में छूट भी मिलेगा सदस्ययता को लेकर भी लोगों में काफ़ी उत्साह है भारत स्वाभिमान के युवा प्रभारी अशोक चौरसिया जिला संयोजक अरविन्द पतंजलि के संयोजक जनार्दन सिंह किसान समिति के संयोजक राजीव सिंह ‘ ललन ‘ ने कहा पूरे जिला में कार्यकर्ता तैयारी शुरू कर दिये हैं योग कक्षा लगना शुरू हो गया है स्वामी जी के साथ सुबह के सत्र में योग होगा फिर दोपहर में अलग अलग सत्र होगा कार्यक्रम की भव्यता और कमिटी गठन को लेकर आज की बैठक आयोजित की गई है हम सभी कार्यकर्ता तन मन धन से अभियान में लग गए हैं संगठन के मंत्री उमा कुमारी तथा संगठन से जुड़े वरिष्ठ कार्यकर्ता प्रोफेसर अंजनी कुमार का भी मार्गदर्शन सराहनीय रहा





1 thought on “बेगुसराय में योग गुरु बाबा रामदेव के कार्यक्रम को लेकर शहर से गाँव तक उत्सव का माहौल!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.