रिपोर्ट अनमोल कुमार
साजिश रचते वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक की गिरफ्तारी
युवक बोला-सपना आता है, गोली दाग दिए है
हाजीपुर : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की बड़ी साजिश को हाजीपुर पुलिस ने नाकाम कर दिया है। पुलिस ने हमले की साजिश रचते एक वीडियो वायरल होने के बाद एक युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, महाशिवरात्रि के मौके पर हाजीपुर में स्थित बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाले जुलूस में केंद्रीय राज्य मंत्री नित्यानंद राय पर हमले की तैयारी थी। बता दें कि हाजीपुर के बाबा पातालेश्वर नाथ मंदिर से निकलने वाली शिव बारात में प्रत्येक वर्ष केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय खुद शामिल होते हैं। बाबा भोलेनाथ को बैलगाड़ी पर सवार कर नित्यानंद गाड़ीवान बनते हैं। एक जुलूस में लाखों की भीड़ उमड़ती है। श्रद्धालुओं के बीच करीब पांच किलोमीटर की दूरी तय की जाती है। इस बार शिव बारात में नित्यानंद राय के शामिल होने का कार्यक्रम तय था। इसी दौरान बदमाश ने उन पर हमले की तैयारी थी। इस संबंध में वैशाली पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस को व्हाट्सएप पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था। इसमें एक युवक केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को संबोधित करते हुए अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा था और उनपर हमले की बात कर रहा था। आरोपित का नाम माधव कुमार झा, पिता-अविनाश कुमार झा, थाना गोरोल, जिला वैशाली है। सूचना मिलते ही वैशाली के एसपी द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त युवक को हिरासत में लिया गया है। वायरल वीडियो में गिरफ्तार युवक जुलूस के दौरान केंद्रीय मंत्री नित्यानंद को गोली मार हत्या कर देने की बात कहता दिख रहा था। इस वायरल वीडियो में कुछ युवक आपस में बैठ कर बात करते दिख रहे हैं। तभी एक युवक नित्यानंद की सुपारी लेने की बात कहता है। वह कहता है कि तीन साल से शिवरात्रि से पहले हमको सपना आता है कि हम नित्यानंद राय को मार दिए हैं। वह बैल पर जा रहा है और हम गोली दाग दिए है।





3 thoughts on “शिवरात्रि पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय की हत्या की बड़ी साजिश नाकाम”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.