रिपोर्ट अनमोल कुमार
गोपालगंज: अदालत में हाजिर न होने पर दस साल पुराने एक मामले में बैकुंठपुर के राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद पर गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। यह कार्रवाई विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) मानवेंद्र मिश्रा की अदालत ने की है। यह मामला सितंबर 2012 में अजित कुमार सिंह उर्फ भुलाई सिंह से बकझक व गाली-गलौज करने एवं धमकी देने का है। मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के ही भीमपुरवा गांव निवासी अजीत सिंह उर्फ भुलाई सिंह ने विधायक प्रेमशंकर प्रसाद यादव समेत दो लोगों के खिलाफ गाली-गलौज करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी कराई थी। अजीत सिंह ने आवेदन में कहा था कि 4 सितंबर 2012 को वह अपनी गाड़ी से अपने घर लौट रहे थे। मोहम्मदपुर मुख्य सड़क से जब वह अपने घर की तरफ जाने लगे तो सड़क के किनारे लगी एक दूसरी गाड़ी को उन्होंने हटाने के लिए कहा, जिसपर गाड़ी में बैठे लोगों ने उन्हें लाट साहब कहकर अपमानित करने का प्रयास किया। इसके बाद उनकी गाड़ी का पीछा किया। काशी टेंगराही गांव के पास जब आगे जा रही गाड़ी को रोककर उन्होंने देखा तो गाड़ी में प्रेम शंकर प्रसाद यादव तथा एक अन्य व्यक्ति सवार थे। इस दौरान अजीत और प्रेम शंकर के बीच बकझक और गाली-गलौज हो गई। अजीत सिंह का कहना था कि प्रेम शंकर प्रसाद यादव ने उन्हें गाड़ी लेकर वापस चले जाने के साथ ही धमकी भी दी। प्राथमिकी में अपने साथ किसी अनहोनी की भी आशंका व्यक्त की गई थी। अजीत कुमार सिंह के दिए गए आवेदन पर मोहम्मदपुर थाने में कांड संख्या 71/12 अंकित करने के बाद मामले की जांच का जिम्मा एसआई हरिश्चंद्र को सौंपा गया था।





3 thoughts on “दस साल पुराने केस में राजद विधायक प्रेमशंकर प्रसाद पर गैर जमानती वारंट!”
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?