केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस आज हाजीपुर के भगवानपुर में कई सारी योजनाओं का किया शिलान्यास

SHARE:

रिपोर्ट – अमित कुमार

भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस आज हाजीपुर के भगवानपुर में कई सारी योजनाओं का शिलान्यास किया और वही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से आभार प्रकट किया उन्होंने कहा कि इस बजट में जिस तरह से जो पुरानी लंबित रेल परियोजनाएं थी उसको बजट में स्वीकृति दी गई और अब जल्द से जल्द जो लोग ट्रेन से सफर करना चाहते हैं उनका सपना भी पूरा होगा पशुपति पारस ने कहा कि सड़कों के बनने से लोगों को सुविधा होगी और आवागमन और सुचारू होगा इस मौके पर एमएलसी भूषण कुमार ने कहा कि जिस तरह से लगातार इन इलाकों में शिलान्यास हो रहा है और विकास का काम तेजी से हो रहा है इसके लिए केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस जी का वह आभार प्रकट करते हैं और आने वाले समय में लोगों को सड़कों और रेल लाइनों का जिस तरह से जाल बीच रहा है उससे विशेष सुविधा मिलेगी l

वहीं केंद्रीय मंत्री भगवानपुर जाकर विशुन राजदेव टीचर ट्रेनिंग कॉलेज का उद्घाटन किया और वहां कई छात्रों को प्रशस्ति पत्र लैपटॉप और शिक्षा से संबंधित कई चीजों को बांटा गया इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस ने कहा कि जिस तरह से लगातार b.Ed कॉलेज नर्सिंग कॉलेज बिहार में खुल रहा है और केंद्र सरकार लगातार इन क्षेत्रों में पैसा दे रही है उससे बिहार के युवाओं को और लाभ मिलेगा तथा अन्य शिक्षण संस्थान हो अगर इसी तरह से सुदूर इलाकों में खुलते रहेंगे तो शिक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार लगातार ये कोशिश कर रही है कि गांव-गांव तक बेहतर शिक्षा पहुंचाई जाए l

Join us on:

2 thoughts on “केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस आज हाजीपुर के भगवानपुर में कई सारी योजनाओं का किया शिलान्यास”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment