भागलपुर/ निभाष मोदी
हजारों की संख्या में युवा युवती उतरे सड़कों पर, भारत माता की जय के जयकारों से गूंजता रहा पूरा शहर
भागलपुर।14 फरवरी 2019 का दिन भारत कभी नहीं भूल सकता भारत के लिए यह काला दिन की तरह है , 4 साल पहले यह दिन भारत के लोगों को झकझोर कर रख दिया था ,एक तरफ जहां आज दुनिया भर के लोग वैलेंटाइन डे मना रहे हैं वही भारत इस दिन शहीद हुए अपने शहीदों को याद भी करते दिख रहे हैं , कहीं श्रद्धांजलि सभाएं हो रही है तो कहीं कैंडल मार्च निकाला जा रहा है ,भागलपुर के हजारों युवा युवतियों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को याद करते हुए कैंडल मार्च निकाला , यह कैंडल मार्च सैंडिस कंपाउंड मैदान से निकलकर पूरे शहर का भ्रमण किया इस कैंडल मार्च में हजारों की संख्या में शहर के युवाओं युवती अपने हाथों में कैंडील लिए भारत माता के जयकारों के साथ वीर शहीदों अमर रहे के नारे लगाते दिखे, देशभक्ति गीतों से ओतप्रोत दिखा शहर, युवाओं ने कहा इस हमले के बाद भारत ने जिस तरह से पाकिस्तान को सबक सिखाया पहले कभी नहीं सिखाया था, भारत में कड़े कदम उठाते हुए पुलवामा हमले का बदला बालाकोट सर्जिकल स्ट्राइक के रूप में लिया था।





3 thoughts on “पुलवामा हमले में शहीद जवानों को याद कर युवाओं ने निकाला कैंडल मार्च”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Reading your article helped me a lot and I agree with you. But I still have some doubts, can you clarify for me? I’ll keep an eye out for your answers.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?