पंकज कुमार जहानाबाद
जहानाबाद नगर थाना में उस समय हड़कंप मच गया जब पांच युवक देसी कट्टा लेकर थाने पहुंच गए। कट्टा देख पुलिसकर्मी में अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में पुलिस ने हथियार को जप्त कर पांचों युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। दरअसल घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार की देर शाम मखदुमपुर थाना क्षेत्र के किशुनपुर और महमदपुर गांव के लोगो में रास्ता विवाद को लेकर मारपीट हो गयी। जिसमें महमदपुर गांव के दो लोग घायल हो गए। किशुनपुर गांव के महादलित लोगो का कहना है कि महमदपुर गांव के एक व्यक्ति किशुनपुर गांव में शराब बेचते है। जिसका हमलोगों ने विरोध किया तो वे लोग मारपीट करने लगे।मंगलवार को भी महमदपुर गांव के लोग में हथियार लेकर मारपीट करने आये थे। इसी दरम्यान हमलोगों ने हिम्मत दिखाते हुए देसी कट्टा छीन लिया और जहानाबाद एससी एसटी थाने में अपना शिकायत दर्ज कराने आये थे। जहां वे हथियार लेकर सीधा नगर थाने पहुंच गए। इधर पुलिस ने हथियार को जप्त कर पांचों युवको को हिरासत में लेकर पूछताछ कर मामले की छानबीन करने में जुटी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पांच युवक देसी कट्टा लेकर थाने आये और वे मारपीट के दौरान हथियार छीनने की बात बता रहे है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिसिया छानबीन के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा की कि सही मामला क्या है?
Byte – सुजय मांझी,महादलित
सुनील मांझी,महादलित
विनायक कुमार,घायल युवक
गौतम शर्मा,घायल के परिजन
अशोक राम,एसआई,नगर थाना,जहानाबाद





2 thoughts on “जहानाबाद- क्या हुआ ज़ब 5 युवक देशी कट्टा लेकर पहुँच गये थाना?”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.
Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me? https://www.binance.info/register?ref=JW3W4Y3A