भागलपुर/ निभाष मोदी
3 माह पहले बकरी के बच्चे को लेकर हुआ था विवाद
भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र स्थित खैरपुर गांव में बकरी के बच्चे के विवाद में जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह सरपंच पति पप्पू यादव को गांव के ही तीन युवकों के द्वारा गोली मारकर घायल कर दिया गया। जिसे इलाज के लिए परिजनों ने निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल के भाई का कहना है कि तीन माह पहले बकरी के बच्चे को लेकर गांव में विवाद हुआ था। इसी को लेकर देर रात छोटू यादव, मनीष यादव और पंकज यादव के द्वारा घर पर पप्पू यादव को दो गोली मारी है। जबकि अपराधियों के द्वारा छह गोली फायर किया गया था। जिसमें दो गोली पप्पू यादव को लगी है। वहीं घटना के बाद खरीक पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वही घायल के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।





3 thoughts on “भागलपुर -जदयू प्रखंड अध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग,तीन युवकों ने मिलकर मारी गोली, हालत नाजुक!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Thanks for sharing. I read many of your blog posts, cool, your blog is very good.
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!