आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आरा में आज सुबह एक लंगूर को करंट लग जाने के बाद कई घंटों तक लंगूरो का हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। आज सुबह जुडिशल कॉलोनी के सामने बिजली के ट्रांसफार्मर पर करंट लगने से एक लंगूर बुरी तरह घायल हो गया। फिर क्या था देखते ही देखते सैकड़ों लंगूर होने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। यहां तक की सड़क से आने जाने वाले लोगों को भी खड़े खड़े कर पीटा ।यही नहीं लंगूरो के दल ने आवागमन को भी घंटो बाधित रखा ।जबकि इस इलाके में जुडिशल कॉलोनी और जिलाधिकारी आवास स्थित है ।मजे की बात तो यह है कि यह लंगूर न्यायाधीश के वाहन के सामने खड़े हो गए और कुछ देर तक उनको भी जाने नहीं दिया ।लग रहा था कि यह न्याय की मांग कर रहे हैं ।हालाकी घंटो चले लंगूर ओके इस ड्रामे में कई लोग घायल भी हुए। लंगूरो की टोली लगभग 3 से 4 घंटे बाद वापस गई तब जाकर आवागमन चालू हुआ।






1 thought on “आरा- एक लंगूर को लगी करंट, दर्जनों लंगूरों ने ईलाके को घर मचाया उत्पात, भागते नजर आये लोग!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.