रिपोर्ट अनमोल कुमार
गृह विभाग को पत्र लिख कहा-प्रताड़ित हूं, मेरा -तबादला किया जाए
वर्तमान विभाग में कभी भी अप्रिय घटना भी हो सकती है
पटना : ट्विटर पर अपने विभागीय बॉस (अग्निशमन एवं होमगार्ड सर्विसेज की DG) शोभा अहोतकर पर गाली-गलौज देने का आरोप लगाकर चर्चा में आए IG विकास वैभव को अब जान को खतरे का डर सता रहा है। सोमवार को विकास वैभव ने गृह विभाग को इस संबंध में एक पत्र लिखकर ट्रांसफर की अपील की है। उन्होंने पत्र में लिखा कि मैं कई महीनों से प्रताड़ित हूं। मैं और मेरा परिवार मानसिक तौर पर बेहद परेशान है। मुझे दूसरे विभाग में भेजा जाए। वर्तमान विभाग में एक दिन भी काम करना खतरे से खाली नहीं। वहां कभी भी अप्रिय घटना भी हो सकती है। विकास वैभव ने विभाग नहीं बदलने पर अवकाश की मांग की है। बता दें कि विवादित ट्वीट मामले में DG अहोतकर IG विकास वैभव को नोटिस दे चुकी हैं। 9 फरवरी को जारी नोटिस में उनसे 24 घंटे के अंदर जवाब मांगा गया था। हालांकि, छुट्टी पर होने के कारण उनका जवाब अभी नहीं मिल सका। IG वैभव पारिवारिक समारोह में भाग लेने के लिए सिलीगुड़ी गए थे। ऐसे में संभावना जताई जा रही थी कि सोमवार को वे स्पष्टीकरण का जवाब दे सकते हैं। इस बीच सोमवार को अवकाश से लौटते ही उन्होंने गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा और DG शोभा अहोतकर से खुद और परिवार को खतरा बताकर एक बार फिर सबको सकते में डाल दिया है। उन्होंने पत्र में बताया कि उन्होंने DG शोभा अहोतकर की गालीबाजी की शिकायत न केवल सितंबर 2022 में की, बल्कि उनके साथ कई अन्य पदाधिकारी भी DG से बचाने की गुहार लेकर गृह विभाग के चक्कर लगा चुके हैं।





3 thoughts on “IG विकास वैभव को अब DG शोभा अहोतकर से जान का खतरा”
Your article helped me a lot, is there any more related content? Thanks!
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article. https://www.binance.com/register?ref=IHJUI7TF