रिपोर्ट अनमोल कुमार
धीरेंद्र कृष्ण से की मुलाकात, उमा भारती ने शास्त्री को पुत्र समान बताया
भोपाल : इस साल के अंत तक मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं। सूबे की दोनों प्रमुख पार्टी भाजपा और कांग्रेस चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं। इन सबके बीच बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री काफी चर्चा में हैं। चूंकि भाजपा हिंदुत्व की पिच पर खेलने की राह पर है, इसलिए मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ सोमवार को बागेश्वर धाम पहुंचे और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात की। इससे पहले रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्वीट कर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को अपने बेटे समान बताया है। हिंदुओं में बागेश्वर धाम की लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस के लिए इसे अनदेखी करना मुश्किल हो रहा था। इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सनातन का चेहरा बनते जा रहे हैं। पिछले दिनों हुए विवाद के बाद से धीरेंद्र शास्त्री की पैठ हिंदुओं में काफी तेजी से बढ़ी है। माना जा रहा है कि सत्ताधारी पार्टी भाजपा के भी कई नेता धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। बता दें कि
बागेश्वर धाम में 13 से 19 फरवरी तक धर्म महाकुंभ है। इस दौरान 18 फरवरी को 121 कन्याओं की सामूहिक शादी भी कराई जाएगी।
हमारे क्षेत्र के गौरव धीरेंद्र कृष्ण : उमा भारती
इसके पूर्व भाजपा की कद्दावर नेता उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा-धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मैं पुत्रवत मानती हूं, उनका आदर करती हूं। वह हमारे क्षेत्र के गौरव हैं। इससे पहले राज के मंत्री महेंद्र सिसोदिया ने धीरेंद्र शास्त्री का समर्थन करते हुए कहा था कि सनातन धर्म को निशाना बनाना देश में फैशन बन गया है।





2 thoughts on “दिग्गज कांग्रेस नेता कमलनाथ भी पहुंचे बागेश्वर धाम की शरण में”
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.