अभिषेक कुमार की रिपोर्ट
गया गदाधर धामी पंडा समिति के कि ओर से एक बैठक का आयोजन किया ग़या! बैठक के अध्यक्षता रामशीला बेदी के मुख्य पुजारी सह गदाधर धामी समिति के युवा अध्यक्ष शिवा पांडे के अध्यक्षता मे कि गई! इसके अलावे बैठक मे युवा सचिव राजन कुमार पंडा सहित धामी पंडा समाज के गण्यमान्य लोग उपस्थित थे! वही धामी पंडा के सदस्यों ने बताया कि त्रेता युग से रामशीला पहाडी पर स्थित समस्त धार्मिक मंदिर एवं सम्पूर्ण स्थल पर हमलोगों का मालिकाना अधिकार प्राप्त है और धार्मिक पिंडदान का रख रखाव पूजा अर्चना सौन्दर्यीकरण का विकाश मंदिर के प्रांगण मे महाशिवरात्रि एवं श्रावण पूर्णिमा का पूजा तथा विशाल भंडारा का आयोजन सदियों से समाज के लोग करते आ रहे है! जो गया गदाधर धामी पंडा समिति स्वय इसकी खर्च उवैहन करते आ रहे है! लेकिन एक फर्जी सोमवरीया शिव शृंगार समिति नामक एक संस्था कथित लोग अचानक आ थमके है और मदिर का चंदा उठा ले जा रहे है! और अवैध रूप से चंदा उगाही कर रहे है! सोमवरीया समिति के नाम पर कथित अध्यक्ष मिथिलेश यादव, शंकर यादव, शंकर प्रसाद गुप्ता, सुनील कुमार, राजेश कुमार शर्मा, श्याम बिहारी, मिथिलेश रामधनी प्रसाद, पिटू कुमार, प्रकाश कुमार सहित दर्जनों लोग चंदा उठा रहे है! और नाना करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आते है! समिति के लोगों ने चंदा उगाही पर रोक लगाने फर्जी लोगों पर करवाई करने और पंडा समाज को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए जिला प्रशासन से मांग कर रहे है!
बाईट शिव पांडे युवा अध्यक्ष गदाधर धामी पंडा समिति
बाईट उपेन्द्र कुमार गदाधर धामी पंडा समिति सदस्य
रिपोर्ट अभिषेक कुमार
गया





1 thought on “गया – मंदिर के चंदे की जबरन वसूली आया सामने, पंडा समाज में आक्रोश!”
I don’t think the title of your article matches the content lol. Just kidding, mainly because I had some doubts after reading the article.