जहानाबाद- आत्मा द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), जहानाबाद के द्वारा बिहार सरकार कृषि विभाग के निदेशानुसार बिहार कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत रिकॉग्निशन ऑफ प्रायर लर्निंग (आर.पी.एल.) प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र किसान भवन जहानाबाद में एग्रीकल्चर एक्सटेंशन सर्विस प्रोवाइडर विषय पर 30 अभ्यर्थियों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण कोर्स प्रारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का विधिवत् शुभारंभ जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा जहानाबाद- संजय कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। उनके द्वारा बताया गया कि कृषि एवं किसानों के सर्वांगीण विकास हेतु कृषि प्रसार तंत्र का सुदृढ़ होना आवश्यक है। इस तरह के प्रशिक्षण से किसानों का कौशल, दक्षता विकास एवं सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी एवं उसका उद्देश्य आदि समझने में सुविधा होगी। साथ ही इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से सही ढंग से समुचित जानकारी किसानों तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण कड़ियों पर प्रकाश डाला जाएगा। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम अवकाश के दिनों को छोड़कर प्रतिदिन प्रातः 9:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक संचालित होगा। मौके पर उपस्थित उप परियोजना निदेशक आत्मा जहानाबाद राकेश कुमार के द्वारा उपस्थित प्रशिक्षणार्थियों/कृषकों को बताया गया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रतिदिन आधार बेस्ड बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज होगी। ससमय उपस्थिति अनिवार्य है। इसमें प्री-स्क्रीनिंग टेस्ट एवं प्रशिक्षण के उपरांत ऑनलाइन एसेसमेंट/परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण देने का कार्य 4 (चार) टी.ओ.टी. सर्टिफाइड प्रशिक्षकों एवं इस जिला के सहायक तकनीकी प्रबंधक- कौशल्या कुमारी यादव, सुमंत कुमार दिवाकर, पूजा कुमारी एवं मेनका रंजन के द्वारा निर्धारित कार्यक्रम एवं सिलेबस के अनुसार किया जाएगा। मौके पर कौशल्या कुमारी यादव, सुमंत कुमार दिवाकर के द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया। प्रशिक्षणार्थियों में आलोक कुमार, ज्योति कुमारी, अनिता कुमारी, कुमारी किरण सिन्हा, आदित्य कुमार आदि सहित कुल 30 पंजीकृत कृषक उपस्थित थे।

Join us on:

4 thoughts on “जहानाबाद- आत्मा द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण का शुभारंभ!”

Leave a Comment