मोतिहारी – दुकान पर जा रहे किराना व्यवसायी पर अपराधियों ने चलाई गोली!

SHARE:

धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट

दुकान पर जा रहे किराना व्यवसायी पर अपराधियों ने चलाई गोली। व्यवसायी के कान के पास से गुजरी गोली। पैसा लूटने के नियत से चलाई गोली। गोली के बारुद लगने से व्यवसायी हुआ घायल। घोड़ासहन के अम्बिका पैलेस के समीप की घटना। व्यवसायी हुंडी कारोबारी होने की है चर्चा। बाइक सवार तीन अपराधियो ने दिया घटना को अंजाम। पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र के अम्बिका पैलेस के निकट बाइक सवार तीन अपराधियों ने दुकान पर जा रहे किराना व्यवसायी पर चलाई गोली। गोली व्यवसायी के कान के पास से गुजरी। गोली के बारुद से व्यवसायी के चेहरा पर जख्मी हो गया है। इस घटना में व्यवसायी आंशिक रूप घायल हुए हैं। जिनका ईलाज घोडासहन के एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। घायल व्यवसाई झरौखर थाना क्षेत्र के अमवा गांव के राजेश कुमार जायसवाल बताये जा रहें है। जो घोड़ासहन के मदरसा चौक पर किराना का व्यवसाई करते हैं। और गांधी नगर में किराए के मकान में रहते हैं। घटना कि सुचना मिलते ही घोड़ासहन थानाध्यक्ष घटनास्थल पर दलबल के साथ पहुंच घटनास्थल का निरिक्षण किया और दिवाल में धंसे पिलेट को निकाल कर अपने साथ ले गए। इस घटना से घोड़ासहन बाजार में व्यवसायियों के बीच दहशत व्याप्त है। जानकारों के अनुसार कुछ वर्ष पहले भी व्यवसाई के साथ ठीक इसी जगह पहले भी घटना घटी थी। थानाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों के विषय में पता लगाया जा रहा है। इसमें शामिल सभी अपराधियों को जल्द गिरफ्तारी होगी। घटना स्थल पर एक चर्चा के अनुसार व्यवसायी हुंडी के कारोबार से जुडा है,जिसकारण अपराधियों ने गोली चलाया है।
बाइट :__राजेश जायसवाल उर्फ मुन्ना कुमार,किराना व्यवसायी

Join us on:

2 thoughts on “मोतिहारी – दुकान पर जा रहे किराना व्यवसायी पर अपराधियों ने चलाई गोली!”

  1. Thank you for your sharing. I am worried that I lack creative ideas. It is your article that makes me full of hope. Thank you. But, I have a question, can you help me?

Leave a Comment