आशुतोष पांडेय की रिपोर्ट :-
आरा सदर अस्पताल में कल देर रात अगलगी की घटना से अफरातफरी मच गई.आग की लपटों को देख आननफानन में फायर ब्रिगेड को बुलाया गया जिसने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.घटना सदर अस्पताल परिसर में मौजूद जिला संयुक्त औषधालय की है जहां अगलगी की जानकारी जैसे ही वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड और अस्पताल कर्मियों को लगी उनके द्वारा तुरंत इसकी तत्काल सूचना फायर ब्रिगेड और अस्पताल के वरीय अधिकारियों को दी.सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गई और काफी देर की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया.बताया जा रहा है कि कल देर रात्री जिला संयुक्त औषधालय के भवन में अचानक धुआं निकलते दिखाई दिया और उसके कुछ ही देर बाद औषधालय केंद्र के भवन में आग की ऊंची ऊंची लपटें दिखाई देने लगी. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी.अगलगी की इस घटना में औषधालय केंद्र के कमरे में रखी कई दवाइयां और कागजात जलने की बात सामने आ रही है.वही अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ नरेश प्रसाद की माने तो जिस जिला संयुक्त औषधालय में आग लगी है.उसका ताला बंद था और अचानक आग लग गई है फिलहाल मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी को बुला आग पर काबू कर लिया गया है.उन्होंने आगलगी का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है.फिलहाल अगलगी में कितना नुकसान हुआ है इसकी पुष्टि अबतक नही हो पाई है.
BYTE:- डॉ नरेश प्रसाद सिंह, प्रभारी सिविल सर्जन,सदर अस्पताल आरा





4 thoughts on “आरा- शार्ट सर्किट से सदर अस्पताल में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू, नुकसान का हो रहा आकलन!”
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you. https://accounts.binance.info/ph/register?ref=IU36GZC4
Can you be more specific about the content of your article? After reading it, I still have some doubts. Hope you can help me.
Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.